फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो सदस्यीय समिति करेगी सेनेटरी पैड मामले की जांच, सीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 01 Apr 2023 11:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सेनेटरी पैड पैकेट की खरीदारी और वितरण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच स्कूलों के शिक्षकों ने भी विभाग की मंशा पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने स्कूलों में जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में पैकेट वितरित न होने की बात कही है।
विज्ञापन
सेनेटरी पैड मामले की होगी जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में करीब छह लाख सेनेटरी पैड के पैकेट की खरीद और वितरण में आ रहे चार लाख के अंतर की जांच अब दो सदस्यीय समिति करेगी। एसीएमओ और जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) को जांच अधिकारी नियुक्तकर सीएमओ ने प्रकरण की सघन जांच के बाद रिपोर्ट मांगी है। मामले में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


सेनेटरी पैड पैकेट की खरीदारी और वितरण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच स्कूलों के शिक्षकों ने भी विभाग की मंशा पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने स्कूलों में जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में पैकेट वितरित न होने की बात कही है। ऐसे में तूल पकड़ते जा रहे मामले से विभाग की फजीहत होते देख सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने अब शुक्रवार को दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है। 

लाली एनकाउंटर: जुर्म के आगे झुका नहीं परिवार, लड़ता रहा इंसाफ की लड़ाई, पैरवी कर रहे भाई को बेरहमी से पीटा था
विज्ञापन


उन्होंने स्कूलों से की गई पैकेट की मांग की सूची, विभाग द्वारा की गई खरीदारी, कहां-कितना वितरण किए जाने समेत संबंधित फर्म से खरीदे गए पैकेट की गुणवत्ता की जांच, बजट का भुगतान आदि रिकॉर्ड भी जांचने को कहा है। ताकि जांच रिपोर्ट पर आगे किसी तरह का कोई सवाल न उठ सके। समिति ने जांच के लिए खरीदारी और वितरण संबंधी दस्तावेज को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) की टीम ने वितरण की ब्लॉकवार रिपोर्ट भी तैयार है। जो जांच टीम को शनिवार को सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन

ये है मामला

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीत रहे वित्तीय वर्ष में करीब 23 लाख रुपये के बजट से 5.8 लाख सेनेटरी पैड के पैकेट की खरीदारी का रिकॉर्ड दिखाया है। मगर ब्लॉकवार आरकेएसके से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक महज 1.46 लाख सेनेटरी पैकेट का ही वितरण हुआ है। ऐसे में करीब चार लाख सेनेटरी पैड वितरण न होने का अंदेशे के चलते अफसर कटघरे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें