ग्रामीणों में दहशत
बुधवार रात पंडरी के पड़ोसी गांव सनेकपुर के बाहरी क्षेत्र में नहर किनारे रोड पर दो तेंदुए देखे गए। गांव के तालिब हुसैन व उनके साथियों ने तेंदुए को रोड पर देखा। उस पर रोशनी मारी तो उन्हें दो तेंदुए दिखे। शोर मचाने पर तेंदुए खेतों में चले गए। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
रेंजर केके मिश्रा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बाहर से टीमों को भी बुलाया जा रहा है जो तेंदुए की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से अपील की है कि वह लोग खेतों की तरफ अकेले न जाएं।