फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई पुल का पाइप टूटने से किला नदी में बहा बुलेट सवार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरसात के दौरान किला नदी के टूटे अस्थाई पुल से गुजरते समय बाइक गिरने से इसी इलाके के कुंवर चौधरी पानी में गिरकर बहने लगे। उनकी चीखपुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें बचाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

बाकरगंज में किला नदी पर नया पुल बनाया जा रहा है। लोगों के आवागमन के लिए वहां बड़े-बड़े ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई पुल बना दिया गया है। ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन गुजरने से अस्थाई पुल का एक ह्यूम पाइप टूट गया है। रविवार को ज्यादा बारिश होने के कारण पानी इस पुल के ऊपर से बह रहा था। इसी दौरान रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे अस्थाई पुल से गुजर रहे दौली मुरावपुरा में रहने वाले कुंवर चौधरी की बुलेट बाइक टूटे हुए ह्यूम पाइप में फंसकर गिर गई। वह भी पानी में गिर गए और तेज बहाव में बहने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर उन्हें बचाया और बाहर निकाला। बाद में उनकी बाइक भी निकाल ली गई।
बारिश में गिरी घर की छत
बाल-बाल बचा परिवार
कई महीने से डूडा में लंबित है भवन निर्माण की फाइल
बरेली। कोरोनाकाल में पति की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही नवादा शेखान की उर्मिला देवी ने मकान बनवाने की फाइल डूडा में लगाई लेकिन वहां फाइल को लटका दिया गया। रविवार को बारिश में उनकी मकान की जर्जर छत का हिस्सा गिर गया। इस हादसे में उनका परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

उर्मिला ने बताया कि छह जून 2019 में पति की मौत के बाद उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सारी जमा पूंजी उनके इलाज में लग गई। जर्जर मकान बनवाने के लिए उन्होंने डूडा में आवेदन किया। वहां की टीम ने सर्वे किया लेकिन उन्हें धनराशि अब तक नहीं मिली। इसी बीच रविवार शाम तेज बारिश से उनके मकान की जर्जर छत का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। उर्मिला ने बताया कि मलबा गिरने के दौरान उनके बच्चे कहीं और पर थे, इस वजह से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें