शाहजहांपुर के खुदागंज में वेबर से पीलीभीत तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के चौड़ीकरण में बाधक बने करीब 200 भवनों को तोड़ने के लिए प्रशासन ने समय सीमा बीतने के बाद बुधवार से अभियान शुरू नहीं किया, लेकिन लोगों ने खुद अपने भवन तोड़ने शुरू कर दिए। अधिकारियों के मुताबिक, समय सीमा नहीं बढ़ाई गई है। प्रशासन की टीम बृहस्पतिवार को पहुंचेगी।
मैनपुरी के वेबर से अल्हागंज, जलालाबाद, कटरा और खुदागंज होते हुए बीसलपुर से पीलीभीत तक राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। खुदागंज में व्यापारियों व अन्य लोग अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार नहीं थे। वह मार्च तक का समय मांग रहे हैं। खुदागंज के कई व्यापारी इस संबंध में सोमवार को डीएम से भी मिले थे। वहीं, चौड़ीकरण के काम में देरी होती देखकर प्रशासन की ओर से रविवार को अतिक्रमण वाले स्थानों पर तीन दिन का समय देकर नोटिस चस्पा किए गए थे।