बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा दो घंटे जाम। जाम में फसी डीएम की गाडी, फोटो स्रोत राहगीर
फरीदपुर। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे के एक लेन पर सड़क मरम्मत के कारण मंगलवार को फरीदपुर में करीब दो घंटे जाम रहा। हरियाली बाजार घर से शुगर मिल तक करीब पांच किलोमीटर गाड़ियों की कतारें खड़ी रहीं।
इस दौरान जाम में डीएम की कार भी फंस गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार, फरीदपुर में हाईवे पर शाहजहांपुर को जाने वाली लेन पर एनएचएआई द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
इस कारण शाहजहांपुर से आने वाली लेन से वाहनों को निकाला जा रहा था। मंगलवार दोपहर 12 बजे से जाम लगना शुरू हो गया। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि वाहन चालकों ने उल्टा सीधा वाहनों को लगा दिया। इससे जाम लग गया। जाम को खुलवा दिया गया है। संवाद