लखनऊ नारकोटिक्स ब्यूरो टीम ने नोटिस चस्पा किया
बिशारतगंज। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को लखनऊ की न्यायालय से भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद मंगलवार को यहां पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी कराई।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में लखनऊ में नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दो तस्करों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक बिशारतगंज कस्बे, दूसरा झारखंड का रहने वाला था। दोनों अभी भी जेल में हैं। पूछताछ में थाना क्षेत्र के गांव महतियांडाडी निवासी ओमवीर का नाम प्रकाश में आया था। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। ओमवीर न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ तो लखनऊ न्यायालय उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
न्यायालय का आदेश तामील कराने यहां पहुंचे नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर जीशान अली, गोविंद लाल कांस्टेबल विकास, अमित, राकेश कुमार थाने के एसआई चंद्रशेखर के साथ गांव महतियांडाडी पहुंचे। वहां आरोपी ओमवीर के घर नोटिस चस्पा कर गांव में मुनादी कराई। संवाद