फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: फरीदपुर में थाने के सामने बीच सड़क पर गुंडई, युवकों में जमकर हुई मारपीट, एक-दूसरे पर बरसाए डंडे

Tue, 16 May 2023 06:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर थाने के सामने करीब 15 मिनट तक सड़क पर मारपीट होती रही और शोर-शराबा भी होता रहा लेकिन थाने से कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
बीच सड़क पर मारपीट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में थाने के सामने बीच सड़क पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे सड़क पर जाम लग गया। जाम में फंसी लाल नीली बत्ती की गाड़ी सायरन भी बजाती रही, लेकिन उपद्रवी भी बीच सड़क पर एक-दूसरे पर डंडे बरसाते रहे। 

विज्ञापन


राहगीरों ने बीचबचाव कराया। इसके बाद उपद्रवी वहां से भाग गए। करीब 15 मिनट तक सड़क पर मारपीट होती रही और शोर-शराबा भी होता रहा लेकिन थाने से कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

घटना सोमवार देर शाम की बताई गई है। फरीदपुर थाने के सामने बीच सड़क पर कुछ युवक आपस में भिड़ गए। देखते देखते उनमें मारपीट होने लगी। युवकों ने एक-दूसरे पर डंडे बरसाए। बीच सड़क पर करीब 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंस गए थे कई वाहन 

मारपीट होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। थाने के सामने जाम लग गया। जाम में कई वाहन फंस गए। एक अधिकारी की गाड़ी भी फंसी गई थी। गाड़ी चालक सायरन बजाता रहा, लेकिन युवक काफी देर तक मारपीट करते रहे। 

राहगीरों ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे से बचाया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। थाने के सामने काफी देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी निकल कर घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। वहीं घटना के चलते 15 मिनट तक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें