फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे पर डिस्को: अशरफ के गुर्गे फुरकान और उसके साथियों पर मुकदमा, बर्थडे पार्टी में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 16 May 2023 05:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल भेजे गए फुरकान के जन्मदिन की पार्टी के वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें युवक फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
फायरिंग करते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ की मदद करने के आरोपी और लल्ला गद्दी के गुर्गे फुरकान पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पिछले दिनों फुरकान और उसके साथियों का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वीडियो में फुरकान और उसके साथी ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे थे। 

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि वीडियो चार वर्ष पुराना है। चार साल पहले बहेड़ी क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित नैनीताल ढाबे पर बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में फुरकान अपने साथियों के साथ शामिल हुआ था। जमकर फायरिंग की गई थी। 

फायरिंग करने वाले युवकों की हुई पहचान 

पुलिस जांच में वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे युवकों की पहचान हो गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मुंशीनगर निवासी फुरकान नबी खान, जगतपुर के रहिम मलिक, कुतुबखाना के जुराब खां, बहेड़ी मंडनपुर के कामरान और शाहिब हुसैन के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। 

फुरकान को पहले ही बिथरी चैनपुर पुलिस ने अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल भेजा था। बहेड़ी पुलिस ने फुरकान के साथियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस ढाबे पर फुरकान ने बर्थडे पार्टी मनाई थी, वो ढाबा काफी पहले बंद हो चुका है।

UP News: सद्दाम और लल्ला गद्दी समेत नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मुकदमे से निकाले गए अशरफ-असद के नाम

विज्ञापन

अशरफ पर शिकंजा कसा, तब रडार पर आया था फुरकान 

तुलसीनगर का फुरकान लल्ला गद्दी और सद्दाम के साथ मिलकर अशरफ को जेल में सहूलियत पहुंचाता था। उसके साथ जमीन की खरीद-फरोख्त में लगा था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अशरफ पर शिकंजा कसा तो उसके गुर्गे भी पुलिस के रडार पर आ गए। पुलिस ने लल्ला गद्दी और फुरकान को जेल भेज दिया था। अशरफ का साला सद्दाम फरार चल रहा है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें