फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड ड्यूटी में लगे दो सरकारी डॉक्टर भी संक्रमित

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
बरेली। प्रवासियों की वापसी के साथ बढ़ा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। शनिवार को आईवीआरआई से 19 संक्रमितों की रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। उधर, एक महिला में संक्रमण की पुष्टि कारपोरेट लैब की रिपोर्ट में हुई है।
विज्ञापन

सरकारी रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए 19 लोगों में क्वारंटीन सेंटर बने तीन सौ बेड के अस्पताल में तैनात रहे एक डॉक्टर, पीलीभीत के कोविड अस्पताल में तैनात रहे रिछा निवासी एक डॉक्टर और उनकी मां शामिल हैं। इसके अलावा बीते दिनों कोरोना संक्रमण के निजी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ने वाली महिला के पांच परिजन, रूस से लौटे आकाशपुरम निवासी युवक, फतेहगंज पूर्वी की मोहम्मद न्यू कॉलोनी में गुजरात से आया युवक, दिल्ली से कार से लौटी शिवपुरी के दंपती और दिल्ली से ही रेलवे जंक्शन के पास स्थित पुख्ता सराय में घर लौटे दंपती संक्रमित मिले। वहीं अशरफ खां छावनी इलाके के आनंद विहार में रहने वाला एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गंगापुर निवासी 34 वर्षीय एक युवती, सिरौली के मोहल्ला प्यास का 60 वर्षीय बुजुर्ग, नवाबगंज के रिछौला का 55 वर्षीय व्यक्ति, उत्तराखंड से यहां उपचार कराने आई एक युवती भी संक्रमित निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें