फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दो लड़कियों से छेड़खानी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

पांच के खिलाफ रिपोर्ट, आरोप- पुलिस के सामने भी की पिटाई

बरेली। थाना किला की गढ़ी चौकी क्षेत्र में पांच युवकों ने एक घर में घुसकर दो लड़कियों से छेड़खानी की। लड़कियों का ताऊ बचाने आया तो उसे पीटा भी। आरोप है कि गढ़ी चौकी में शिकायत करने गए तो वहां भी आरोपियों ने पुलिस के सामने पीटा। इस मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे कलीम, बाबर, हैदर, यावर और उनके बदायूं के सहपाठी अचानक घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। ऐसा तीसरी बार हुआ है। गढ़ी चौकी में शिकायत करने गए, वहां भी पुलिस के सामने मारपीट की। इस संबंध में हिंदू जागरण मंच के महागनर अध्यक्ष दुुर्गेश कुमार गुप्ता एसएसपी से मिले। उन्होंने थाना किला पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक केवल दो ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीओ किला को मामले की जांच कर दोषियों पर जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए है। संवाद

प्लाट में घुसकर की मारपीट, छह पर रिपोर्ट दर्ज

बरेली। मढ़ीनाथ के जय सिंह को सुुनील, उसके बड़े भाई अजय ने दो तीन दोस्तों के साथ पीट दिया। जयसिंह ने छह लोगों पर थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जय सिंह ने बताया कि रविवार को वह विश्वनाथ पुरम में अपने प्लाट में काम करा रहा था। दोपहर में यह लोग आ गए और मारपीट करने लगे। उसको पिटता देखकर दोस्त गौरव आ गया। उससे भी मारपीट की। जय सिंह ने बताया कि मारपीट से उसका सिर फट गया। संवाद

चोरों ने शिक्षक के घर से लाखों रुपये का माल उड़ाया

बरेली। मां की तबीयत खराब होने पर मीरगंज गए शिक्षक विजय चौहान के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का माल ले गए। सुभाषनगर के पटेल विहार में रहने वाले विजय चौहान ने बताया कि चोर सीढ़ी के जरिए छत पर पहुंचे और जाल काटकर घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर 25 हजार रुपये कैश और करीब चार लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सुबह पड़ोसी ने चोरी होने की सूचना दी। उन्होंने थाना सुुुुभाष नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें