फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियों की अजब कहानी: एक-दूसरे के साथ रहने पर अड़ीं, परिजनों ने रोका तो चौराहे पर किया हंगामा

Thu, 07 Nov 2024 03:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: एक-दूसरे के साथ रहने पर अड़ीं दो युवतियों को परिजनों ने शाहजहांपुर में पकड़ लिया और उन्हें बमुश्किल घर ले गए। दोनों लड़कियों ने पुवायां में जमकर हंगामा भी किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की रिश्तेदार सिंधौली के एक गांव में रहती हैं। यहां रहने वाली युवती से उसकी गहरी दोस्ती हो गई। बुधवार को दोनों युवतियां परिजनों से नजर बचाकर शाहजहांपुर पहुंच गईं। उनकी तलाश करते हुए परिजन भी शाहजहांपुर पहुंचे और दोनों को समझाकर पुवायां तक ले आए। राजीव चौक पर युवतियां एक-दूसरे के साथ रहने की बात कहते हुए हंगामा करने लगीं।  

विज्ञापन

 
सिंधौली की युवती की बहन भी एक युवक के साथ राजीव चौक पर पहुंच गई, तब तक परिजन दोनों युवतियों को कार में बिठा चुके थे। सिंधौली की युवती की बहन और उसके साथ आए युवक ने कार का शीशा खुलवाने का प्रयास किया। युवक ने शीशा तोड़ दिया। विवाद की जानकारी पाकर राजीव चौक पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर आ पहुंचे और सभी को थाने ले गए। बाद में पुलिस ने सभी को जाने दिया। 

विज्ञापन

जेबा चौराहे पर हुआ हंगामा 
खास बात यह है कि पुलिस ने मामले की सूचना अधिकारियों को नहीं दी और युवतियों को उनके परिजनों को लिखित में सौंपने की जरूरत भी नहीं समझी। थाने से जाने के बाद भी युवतियों ने जेबा चौराहे पर हंगामा किया। सवाल है कि ऐसे में युवतियों को खतरा हो सकता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? 

थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से बात कर खुटार थाने जाने की बात कहकर चले गए थे। उधर खुटार के थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि युवतियां थाने नहीं आईं हैं। जानकारी कराई जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें