40 ओवर में यूपी टीम 87 रन बना चुकी था। हालांकि, इस दौरान पांच महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। स्टंप्स के समय एस राय आठ व अक्षय दुबे 11 रन पर खेल रहे थे। बृहस्पतिवार को उनके ऊपर अधिक से अधिक रनों की लीड दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी।
दूसरी बार मेजबानी मिलना गर्व की बात
उद्घाटन समारोह में महापौर उमेश गौतम, मीरगंज के विधायक डीसी वर्मा, एडीजी रमित शर्मा, एसपी सिटी मानुष पारिक, एडीएम सिटी सौरभ दुबे और एडीएम दिनेश कुमार, दीपेंद्र कमथान आदि मौजूद रहे। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक व एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने सभी का स्वागत किया। दूसरी बार कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी मिलने को महापौर ने बरेली के लिए गर्व की बात बताया।