त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
दीपक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। परिवार के भरण-पोषण में पिता का हाथ बंटाते थे। भाई दूज को लेकर दीपक की इकलौती बहन काफी खुश थी, लेकिन भाई की मौत से अब उसके आंसू नहीं थम रहे। मां ममता, पिता केसरी लाल और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मनोज चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उन्होंने ऑप्टिकल का कोर्स करने के बाद बरेली में प्रैक्टिस शुरू की थी। तीसरे दोस्त योगेश बीटेक करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, दो युवकों की मौत की खबर से अमौर गांव में सन्नाटा पसर गया। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए ग्रामीण और रिश्तेदार मृतकों के घर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
12 दिन में सड़क हादसों में पांच की मौत
शाही क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब 12 दिन पहले शाही-भिटौरा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई थी। अब एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों के साथ हुए हादसे में दो की मौत हो गई। इन हादसों की वजह तेज रफ्तार रही। बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया था, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है।