फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नारायन नगला के पास बाइक सवार दो दोस्त सोमवार की देर रात खंभे से टकराकर रोड पर जा गिरे। पीछे से आ रहे एक वाहन से कुचलकर दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

परिचितों के अनुसार, सोमवार की देर रात मनकापुर निवासी 18 वर्षीय विमल पुत्र नन्हे लाल, गरीबपुरा निवासी 20 वर्षीय शिवम बाइक से नारायन नगला की तरफ जा रहे थे।
जैसे ही वह नारायन नगला रोड पर मंडी समिति के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों युवक रोड पर जा गिरे। वहां से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

टेंपो और बाइक में टक्कर में तीन घायल
भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर टेंपो और बाइक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर बैठे तीन युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। गांव रसूलपुर बाहनपुर निवासी सचिन, अभिषेक, वीरेश तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बरेली की तरफ किसी काम से जा रहे थे। तभी पडोली गांव के निकट पहुंचते ही बरेली की तरफ से आ रहे टेंपो व बाइक में टक्कर हो गई। इससे एक ही बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें