फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 53 मिनट के अंतराल में हुईं दो मुठभेड़, चोरी के चार आरोपी घायल

Fri, 21 Aug 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला और तहबरपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार की भोर में 53 मिनट के अंतराल पर हुईं दो मुठभेड़ में चोरी के आरोपी बरेली निवासी दिलकस, साहिल, वाजिद और फैजान को गिरफ्तार किया। चारों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, 29,230 रुपये, तीन तमंचे, कारतूस, पांच मोबाइल फोन और एक्सयूवी-500 वाहन बरामद किया है। दिलकस व साहिल पर बरेली व बदायूं में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अहरौला पुलिस ने बृहस्पतिवार भोर में करीब 3:46 बजे पश्चिमपट्टी महलिया के पास एक्सयूवी-500 को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दिलकस और साहिल के दाहिने पैर में गोली लगी।
तहबरपुर पुलिस ने 4:39 बजे चकियादुबे रामपुर सर्विस रोड पर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। यहां भी फायरिंग के बाद वाजिद के दाहिने और फैजान के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने चोरी की सात घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस अब गिरोह के चार अन्य सदस्यों दिलशाद, आफताब, सोनू अली और नेसार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें