हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवकों की शिनाख्त मुरादाबाद में भैंसिया निवासी राहुल और बरेली में चौधरी तालाब, इज्जतनगर निवासी राहुल के रूप में हुई। वहीं, युवती की पहचान चौधरी तालाब में रहने वाली दीपांशा के रूप में की गई है।
बरेली में नैनीताल रोड पर भोजीपुरा में शनिवार सुबह एक बाइक पर जा रहे दो युवक और एक युवती को सामने से आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवकों की शिनाख्त मुरादाबाद में भैंसिया निवासी राहुल और बरेली में चौधरी तालाब, इज्जतनगर निवासी राहुल के रूप में हुई।
विज्ञापन
युवती की पहचान चौधरी तालाब में रहने वाली दीपांशा के रूप में की गई है और उसकी हालत गंभीर है। उसे पास के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना में उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी एंबुलेंस चालक रियाज भी घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार उत्तराखंड की ओर जा रहे थे और एंबुलेंस सामने से आ रही थी।