फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली हाईवे पर ट्रक ने जुगाड़ वाहन को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, बच्ची समेत दो घायल

Sat, 23 May 2026 10:32 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने जुगाड़ वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई। मासूम बच्ची समेत दो घायल हो गए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे पर रबर फैक्टरी कालोनी गेट पर अनियंत्रित ट्रक ने जुगाड़ वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन पर बैठे निगोही से पंजाब जा रहे चार लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव ईसापुर निवासी लेखपाल (14 वर्ष ), सोमपाल, राम (24 वर्ष) और मासूम पारो जुगाड़ वाहन से निगोही से पंजाब मजदूरी करने जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर रबर फैक्टरी कालोनी गेट के समीप पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जुगाड़ वाहन पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने लेखपाल (14) और राम (24) को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोमपाल और मासूम तीन वर्षीय पारो का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में चौकीदार की मौत
आंवला में बदायूं रोड स्थित धर्मपुर गांव में शुक्रवार रात सड़क हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। कटसारी निवासी कोमिलपाल (56 वर्ष) धर्मपुर गांव में एक आढ़त पर चौकीदारी करते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह आढ़त के बाहर सड़क किनारे मौजूद थे। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर आढ़त के बाहर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से कोमिलपाल उसके नीचे दब गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें