फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार, गुरुवार बाजार बंद रखने का उद्योग व्यापार मंडल ने किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण बढ़ती रफ्तार के बीच उद्योग व्यापार मंडल ने सप्ताह में दो दिन बाजार बंदी का एलान किया है। बृहस्पतिवार को शहर में वैसे ही साप्ताहिक बंदी रहती है, व्यापार मंडल की घोषणा के मुताबिक अब बुधवार को भी बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों से अपील की गई है कि बाजार बंदी में सहयोग कर वे कोरोना की चेन तोड़ने में मददगार बनें।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि बाजार में भीड़ उमड़ने से कुछ दिनों से संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। कुछ व्यापारियों की भी मौत हुई है। कोरोना की रफ्तार कम करने के लिए सिर्फ लॉकडाउन ही विकल्प रह गया है। राजेश ने कहा कि व्यापार मंडल ने फैसला किया है कि वह बृहस्पतिवार के साथ बुधवार को भी यानी सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रखेंगे। दो सप्ताह बाद इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाएगा। शोभित सक्सेना ने कहा कि व्यापार मंडल यह भी सुनिश्चित करेगा कि बाजार में जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी न हो। उद्योग व्यापार मंडल इसके लिए जो भी संभव होगा, वह करेगा। उन्होंने बताया कि दो दिन की बंदी में किराना समेत सभी थोक और रिटेल की दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ दवा कारोबार इस बंदी से बाहर रहेगा।
दो दिन की बंदी का इन्होंने भी किया समर्थन
श्यामगंज किराना कमेटी, स्टेशनरी मर्चेंट एसोसिएशन, सुभाषनगर व्यापार मंडल, सुभाष मार्केट एसोसिएशन, हार्डवेयर एसोसिएशन, पेंट डीलर एसोसिएशन, लोहा कमेटी, कपड़ा कमेटी समेत अन्य इकाइयां।
विज्ञापन

व्यापारी बोले- सही वक्त पर सही फैसला
बंदी अगर कोरोना की चेन तोड़ने में कुछ सफल होती है तो यह अच्छा फैसला है। ग्राहकों से भी अपील है कि जरूरी वस्तुओं के स्टॉक में कोई कमी नहीं है। इसलिए बाजार में भीड़ लगाने के बजाय कोविड नियमों का पालन करते हुए खरीदारी करें। -ओम अग्रवाल, किराना व्यापारी
व्यापारी हर सहयोग करने के लिए तैयार है। सरकारी तंत्र अपना काम ईमानदारी से करे। जो अव्यवस्था हो रही है, उस पर लगाम लगाए। हमने पहले भी सहयोग किया। दुकान बंद रहने के बावजूद स्टाफ को वेतन दिया। अब भी उद्योग व्यापार मंडल के फैसले का स्वागत करते हैं। -आशीष कुमार, स्टेशनरी व्यापारी
सराफ ा कारोबारियों में रार
खुला रहा आधा बाजार
क्रासर
कारोबारियों ने कहा- एसोसिएशन ने नहीं दी फैसले की जानकारी
बरेली। सराफ ा एसोसिएशन ने रविवार को ही सप्ताह में तीन दिन बाजार बंद रखने की घोषणा की थी लेकिन सोमवार को आधे से ज्यादा दुकानें खुली दिखाई पड़ीं। कुछ कारोबारियों का कहना था कि एसोसिएशन ने फैसला तो ले लिया लेकिन इसकी जानकारी उन्हें दुकान पर आकर अखबार पढ़ने के बाद हुई। बंद का एलान करने से पहले कोई बैठक तक नहीं की गई।
रविवार को बरेली सराफ ा एसोसिएशन और महानगर सराफ ा एसोसिएशन ने रविवार को संयुक्त निर्णय लेने के बाद उसका एलान किया था। एसोसिएशन के मुताबिक उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए यह फैसला लिया और सभी सराफा दुकानें बंद रखने की अपील की थी। हालांकि सोमवार को यह एलान बेअसर दिखा। बाजार में आधे से ज्यादा दुकानें खुली नजर आईं। सराफा कारोबारी अनमोल कुमार रस्तोगी ने कहा कि उन्हें बंदी की कोई जानकारी नहीं थी। सुबह समाचार पत्रों से उन्हें इसका पता चला।
फैसला लिया तो
जानकारी भी देते
बंदी का फैसला लेने से पहले एक आम बैठक का होना जरूरी था। व्हाट्सअप ग्र्रुपों पर भी यह जानकारी दे दी जाती तो सबको पता चल जाता। पता नहीं चला, इसीलिए सुबह आकर दुकान खोल ली। -अनमोल कुमार रस्तोगी, सराफा व्यापारी
बंदी की जानकारी सुबह समाचार पत्रों के माध्यम से हुई। एसोसिएशन को फैसला लेने से पहले एक बार लोगों से बात करनी चाहिए थी। उन्हें इसकी सही ढंग से जानकारी देने के बाद बंदी का फैसला लेना चाहिए था। -ओम रस्तोगी, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें