फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेडिकल वेस्ट फेंकने पर दो क्लिनिक संचालकों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नगर पालिका परिषद ने खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंकने पर दो क्लीनिकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कार्रवाई की है। सफाई एवं खाद निरीक्षक ने छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला है और सभी चिकित्सकों से अनुरोध किया है कि वे बायोमेडिकल वेस्ट को खुले में न फेंकें। बायोमेडिकल वेस्ट उठाने के लिए जो अधिकृत एजेंसी है, उन्हीं को यह वेस्ट दिया जाए। अन्यथा की दशा में जैव चिकित्सीय अपशिष्ट अधिनियम 2018 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दो क्लीनिक संचालकों के चालान काटे गए हैं, जो निकट होली चौराहा स्थित हैं। इस कार्रवाई से शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें