दूसरे बच्चे के परिजन भी कर रहे थे तलाश
इसके बाद परिजन उसके उसके दोस्त के घर राधारानी मोहल्ला नवाबगंज पहुंचे। वहां पता किया तो उसके परिजन भी उसे तलाश कर रहे थे। दोनों परिवार के लोग छात्रों की तलाश करते-करते थाने पर पहुंच गए। थाना हाफिजगंज में बैठे सीओ नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा ने बच्चे के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर भेजा।
इधर, परिजनों ने बच्चों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। फोटो देखकर बरेली के लोगों ने भटकते बच्चों को नानक सागर गुरुद्वारा ले जाकर परिजनों को सूचना दी। थाने में मौजूद परिजनों के पास जब फोन कॉल आई तो वह खुशी से चहक उठे और अपने बच्चों को लेने के लिए गुरुद्वारा के लिए रवाना हो गए।