फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में दर्दनाक हादसा: सिलिंडर में आग लगने से जिंदा जले पिता और दो मासूम, गैस लीक होने से हुई दुर्घटना

Thu, 19 Oct 2023 10:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

ऊपरी मंजिल के कमरे का सारा सामान भी जल गया। नीचे रह रहे परिवार वालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पिता समेत दो मासूमों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी कस्बे के मोहल्ला गद्दी टोला में गुरुवार रात मकान की दूसरी मंजिल पर गैस सिलिंडर में आग लगने से सुखपाल मौर्य (35) और उनके बेटे गोपाल मौर्य (8) व यश (5) की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और वृद्ध मां आंशिक रूप से झुलस गईं। ऊपरी मंजिल के कमरे का सारा सामान भी जल गया। नीचे रह रहे परिवार वालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सुखपाल के बड़े भाई भूप सिंह ने बताया कि मकान में दूसरी मंजिल पर उनके छोटे भाई सुखपाल का परिवार रहता है जबकि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नीचे रहते हैं। गुरुवार रात करीब पौने आठ बजे उनके भाई के कमरे में गैस सिलिंडर पर खाना बन रहा था। उस दौरान कमरे में भाई सुखपाल, उनका बेटा गोपाल व यश तथा पत्नी त्रिवेणी अपने ढाई माह के बेटे लकी के साथ मौजूद थे, जबकि उनकी 13 वर्षीय बेटी ज्योति नीचे मकान में आई हुई थी।

उसी समय अचानक उनके भाई की पत्नी अपनी गोद में ढाई माह के बेटे को लेकर शोर मचाते हुए नीचे भागती हुई आईं। उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडर से आग लग गई है। इससे सब लोग दौड़कर ऊपर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सिलिंडर में आग लगने के बाद भाई और उनके दोनों बेटे कमरे में फंस गए थे, जबकि उनकी पत्नी बचकर भाग खड़ी हुई थीं। भाई ने सिलिंडर को बाहर निकालने की कोशिश की थी लेकिन सिलिंडर कमरे के दरवाजे पर आकर अटक गया।
विज्ञापन

तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। इससे जलकर भाई और उनके दोनों बेटों की मौत हो गई। तो वहीं त्रिवेणी और उनकी मां सोमवती आग बुझाने के दौरान झुलस गईं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। देर रात एसडीएम एसपी वर्मा और सीओ शक्ति सिंह भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। फिलहाल कोतवाली पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें