फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 515 ग्राम अफीम के साथ दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शनिवार की रात शाही पुलिस ने दो लोगों को बिना नंबर की बाइक एवं 515 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार अपने अधीनस्थों के साथ रात में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी दो लोग बिना नंबर की बाइक से रम्पुरा चौराहे से अमोर जाने वाले रास्ते पर अफीम बेचने की फिराक में खड़े थे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम फईम, इरफान निवासी बंजरई थाना अलीगंज बताया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी ली तो दोनों के पास से 515 ग्राम अफीम बरामद हुई। गाड़ी के कागज मांगे तो वे भी नहीं दिखा पाए। पुलिस दोनों को थाने ले आई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें