फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वीडियो जारी कर युवती ने बताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। प्रेमी संग मंदिर में फेरे लेने के बाद युवती ने वीडियो जारी कर अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है। इसमें युवती ने अपने पति व सास-ससुर को परेशान न किए जाने की गुहार लगाई है। देवरनियां थाना क्षेत्र निवासी युवती ने इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी केशव के साथ मंदिर में बीते दिनों शादी कर ली।
विज्ञापन

परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उसे मारपीट कर शादी के सबूत भी नष्ट करा दिए। युवती के अनुसार, पुलिस से मामले की शिकायत करने पर उसे नाना के घर भेज दिया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।
इस पर वह थाने में शिकायत करने पहुंच गई। पुलिस ने समझाकर उसे फिर नाना के साथ भेज दिया। युवती का कहना है कि उसी दौरान रास्ते में एक कार में हथियार लिए नकाबपोश लोग बैठे थे, जिन्हें देखकर वह जान बचाकर भाग गई।
विज्ञापन

वीडियो में युवती ने अब अपने को सुरक्षित बताते हुए उसके पति व घरवालों को परेशान न किए जाने की अपील की है। युवती ने तय तारीख पर उच्च न्यायालय जाने की बात भी कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें