फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेशनल हाईवे पर दो कारें टकराई, जाम

Mon, 28 Oct 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर उचसिया मोड़ के पास रविवार को दो कारें भिड़ गईं। सड़क पर पलटी कार में बैठै लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जैसे-तैसे बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहन हटने पर करीब एक घंटे बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

एक नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम फाइनल ईयर की छात्राएं अपूर्वा और कामिनी एक दिन पहले पेपर समाप्त होने के बाद रविवार को अपने भाई के साथ फरीदपुर के पास स्थित गांव इको कार में बैठकर जा रही थीं। उचसिया मोड़ के पास सड़क पार करते समय बरेली की ओर से आ रही कार ने उनकी कार को चपेट में ले लिया।

कार पलटने से तीनों लोग अंदर ही फंस गए। दूसरी कार से बरेली के पुराना शहर निवासी रेहान परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे। उनकी पत्नी रूही को भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध कट पर आए दिन हादसे होते हैं। बृहस्पतिवार को यहां दो शिक्षिकाओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कार की टक्कर से छात्रा का पैर टूटा
फतेहगंज पूर्वी। रधोली कला निवासी सात वर्षीय आफिया का पैर कार की टक्कर से टूट गया। मां नाजरा बेगम ने बताया कि आफिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। 16 अक्तूबर को वह दोपहर के करीब स्कूल के बाहर पानी पीने आई थी। इसी दौरान गांव के चांद मोहम्मद की कार ने उसे चपेट में ले लिया। पहिया पैर के ऊपर से उतरने की वजह से पैर टूट गया। इलाज कराने के बाद शनिवार को वह तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें