फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा पार्षद की पशुशाला में नकब लगाकर दो भैंस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व नगर निगम के नामित पार्षद गांव पस्तोर निवासी ज्ञानप्रकाश लोधी की पशुशाला में बंधी दो भैंस नकब लगाकर चोरी कर ली गईं। सूचना के छह घंटे बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो गुस्साए भाजपा पार्षदों ने थाने में हंगामा किया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

ज्ञानप्रकाश ने बताया कि उनकी दो भैंस घर के पास ही पशुशाला में बंधी थीं। शनिवार सुबह पांच बजे जब उनकी पत्नी चारा डालने पहुंचीं तो पीछे की दीवार टूटी मिली। पशुशाला से दोनों भैंस चोरी हो चुकी थीं। उन्होंने सूचना थाना पुलिस को दी, मगर छह घंटे बाद भी कोई मौके पर नहीं आया। दोपहर 12 बजे ज्ञान प्रकाश के साथ पार्षद राम सिंह पाल, धर्मवीर साहू, रणजीत वाल्मीकि आदि पार्षद थाने पहुंचे और वहां हंगामा किया।
मामले की शिकायत वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार से की। मंत्री ने एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी सिटी मानुष पारीक से बात की। अधिकारियों ने जल्द ही चोरों को पकड़कर भैंस बरामदगी कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ये लोग थाने से चले गए। पार्षदों का कहना है कि 19 मार्च को भी गांव निवासी पातीराम व जनवरी में भगवान दास आदि की भैंस चोरी कर ली गई थीं, जिनका अब तक पता नहीं लगा है। थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें