फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाली गलौज के विरोध पर दो भाइयों को पीटा, तीन अज्ञात युवकों पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 01:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अपनी रिश्तेदारी में आए दो भाइयों ने तीन युवकों पर पीटने का आरोप लगाया है। हालांकि वह तीनों को जानते नहीं है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाने के जगतपुर पीली मिट्टी इलाके में रविवार की रात खुराफातियों ने माहौल भड़काने की कोशिश की। दो युवकों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके साथ तीन लड़के मारपीट करके चले गए। शीशगढ़ के गांव लहसोई निवासी अली रजा ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई अनस के साथ अपने मामा अहमद अली के घर पीली मिट्टी इलाके में आए थे। रात करीब दस बजे वह दोनों भाई मामा के घर के बाहर टहल रहे थे, तभी दो तीन लड़के आए और उन्हें गाली देने लगे। दोनों युवकों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वह इन आरोपियों को नहीं जानते हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा कि कुछ लोगों ने लड़कों की मामूली मारपीट को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। शिकायत करने वाले और आरोपी युवक अलग-अलग समुदाय के बताए गए हैं। घटना का सच जानने के लिए बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने पीड़ितों को साथ लेकर कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए पर लोगों की सड़क पर सामान्य आवाजाही के अलावा झगड़ा विवाद का कोई फुटेज नहीं मिला। पुलिस ने सोमवार सुबह भी सीसीटीवी फुटेज चेक किए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना के पीछे माहौल भड़काने की साजिश मानकर भी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें