फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नल नगरिया तिराहे पर कुत्ता बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
विज्ञापन

मीरगंज। नल नगरिया तिराहे के पास मंगलवार सुबह दस बजे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों युवक हरदोई से हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
बाइक सवार विनय कुमार एवं रुद्र प्रताप निवासी बन्दरहा थाना पिहानी जिला हरदोई बाइक से हरिद्वार जा रहे थे, जब वे बाइक लेकर नल नगरिया तिराहे पर पहुंचे। तभी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। बाइक चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। तभी पीछे से आ रही निजी बस की साइड लग गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसमें रुद्रप्रताप की मौत हो गई। जबकि विनय कुमार गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों एवं आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को सड़क से हटाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। विनय को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के घरों पर सूचना भेज दी है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बस को थाने में खड़ा करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


दोनों चचेरे-तहेरे भाई थे
दोनों युवक चचेरे-तहेरे भाई बताए जा रहे हैं, जो कि हरिद्वार में रहकर काम करते थे। होली पर अपने पैतृक गांव होली मनाने गए थे। मंगलवार को अपने घर से हरिद्वार के लिए जा रहे थे। तभी नल नगरिया तिराहे पर हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें