फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंगली सूअरों को मारकर दांत व मांस की करते थे तस्करी, दो गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक के बाद दिया ज्ञापन। फोटो स्रोत किसान यूनियन
विज्ञापन
फरीदपुर। जंगली सूअरों को मारकर उनके मांस और दांत की तस्करी करने के दो आरोपियों को वन विभाग ने पकड़ा है। मौके से पांच बाइकें भी बरामद की गईं। इस दौरान उनके अन्य साथी फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने आरोपियों पर जुर्माना लगाने के साथ ही केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

फरीदपुर के वन क्षेत्राधिकारी ऋषि ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि भुता थाना क्षेत्र के गजनेरा गांव के जंगल में कुछ लोग जंगली सूअरों का शिकार कर रहे हैं। आरोपी आटे में लपेटकर विस्फोटक को खेतों में रख देते। सूअर जब इन्हें खाने के लिए आते तो उनके मुंह में ही विस्फोट हो जाता।
इससे या तो उनकी मौत हो जाती या वह गंभीर घायल हो जाते। घायल सूअरों का बाद में आरोपी शिकार कर लेते थे। सूअर की मौत के बाद आरोपी उनके दांतों को निकाल लेते। मांस की भी बिक्री कर देते।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने बुधवार की रात घेराबंदी करके गजनेरा गांव निवासी सूरजपाल व अर्जुन कश्यप को क्षेत्र के पड़ोली नहर के पास पकड़ लिया। उनके अन्य साथी भाग गए। मौके से पांच बाइकें, दो मोबाइल फोन मिले। विस्फोट में मरे एक जंगली सूअर का शव भी मौके पर पड़ा मिला।
पकड़े गए आरोपियों को रात में ही वन विभाग की टीम ने फरीदपुर पुलिस के हवाले कर दिया। तीन सदस्यीय टीम ने सूअर के शव का पोस्टमाॅर्टम किया। इसके बाद उसे जमीन में दफन कर दिया गया।
नेपाल भेजते थे सूअर के दांत
वन रेंजर ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह अपने गांव के ही साथी शेर सिंह, कमल, अनूप कश्यप, नरेंद्र पाल गंगवार, बलजीत व अन्य के साथ मिलकर जंगली सूअरों की हत्या करते थे। इसके बाद उनके मांस की अलग-अलग जगहों पर बिक्री कर देते। दांतों को वह नेपाल भेजते थे। उनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पहले पुलिस के हवाले किया गया था। बुधवार रात और बृहस्पतिवार दोपहर तक वह हवालात में रहे। अब उनकी थाने से सुपुर्दगी में ले लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

सख्त कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी
शिवसेना प्रमुख एवं गोरक्षक विकास ठाकुर भी बृहस्पतिवार को टीम के साथ वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि इनके खिलाफ प्रतिबंधित पशुओं की हत्या के भी मामले दर्ज हैं। अंतरराष्ट्रीय गिरोह से मिलकर आरोपी तस्करी करते हैं। विकास ठाकुर ने बताया कि अगर इन तस्करों को जेल नहीं भेजा गया तो वन क्षेत्राधिकारी के कार्यालय पर संगठन के लोगों के साथ अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें