भुता। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में अनुमति के बिना डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव है। इसको लेकर गांव में पुलिस भी तैनात है।
ग्रामीणों ने बताया कि आंबेडकर पार्क के नाम पर गांव में खाली जगह पड़ी है। बुधवार रात यहां डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी गई। सुबह जब जानकारी हुई तो भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। मांगने के बाद भी प्रतिमा स्थापित करने वाले अनुमति नहीं दिखा पाए।
एसडीएम मल्लिका नैन व सीओ संदीप सिंह ने दूसरे पक्ष के कई लोगों को थाने बुलाकर समझाया। बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित करने को नियम विरुद्ध बताया। कहा कि इससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। यदि प्रतिमा स्थापित करनी है तो पहले अनुमति लें।
फिलहाल प्रतिमा को हटाया नहीं गया है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है।
वर्जन :
अनुमति के बिना प्रतिमा स्थापित करना गलत है। गांव वालों को नियमानुसार अनुमति लेने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। - मल्लिका नैन, एसडीएम फरीदपुर