फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दर्दनाक हादसा: दाल लदे जुगाड़ रिक्शे से कुचलकर ढाई साल की बच्ची की मौत, शव देख मां हुई बेसुध

Thu, 26 Nov 2026 09:15 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की नई बस्ती माधववाड़ी में बृहस्पतिवार शाम दाल के कट्टों से लदा जुगाड़ रिक्शा पलटने से ढाई साल की मासूम की मौत हो गई। बच्ची घर के बाहर मंदिर के पास खेल रही थी। उसी दौरान वहां से गुजर रहा रिक्शा पलट गया, जिसकी चपेट में मासूम आ गई। 
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की नई बस्ती माधववाड़ी में बृहस्पतिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। दाल के कट्टों से लदा एक जुगाड़ रिक्शा पलटने से ढाई साल की मासूम शिवांशी उर्फ लाडो की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


मृतका की मां राधिका ने बताया कि उनकी बेटी शाम चार बजे घर के बाहर मंदिर के पास खेल रही थी। तभी दाल के कट्टों से लदा जुगाड़ रिक्शा अचानक सड़क पर पलट गया। शिवांशी उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जुगाड़ रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

दस साल तक मन्नत मांगी थी
मां राधिका ने बताया कि शादी के दस साल तक उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ। दंपती ने कई तरह का इलाज कराया और मन्नत मांगी तब बेटी का जन्म हुआ था। परिवार की खुशियां अचानक हुए हादसे से छिन गईं। राधिका का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो रही थीं। शिवांशी के पिता राजकुमार कारीगरी करते हैं। परिवार में शिवांशी के अलावा चार माह का एक बेटा भी है।
 
विज्ञापन

जुगाड़ रिक्शों पर प्रतिबंध की मांग
मृतका की मां और मोहल्ले के लोगों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जुगाड़ रिक्शों के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की है। लोगों ने ऐसे वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। मां राधिका ने कहा कि ऐसे वाहनों की लापरवाही से किसी दूसरे परिवार की खुशियां न उजड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें