फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: अलंकार अग्निहोत्री बोले- इस्तीफा स्वीकार नहीं तो बर्खास्त कर दे सरकार; दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

Thu, 26 Nov 2026 06:05 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री अपने फैसले पर कायम हैं। कमिश्नर की जांच में दोषी पाए जाने के सवाल पर अलंकार ने कहा कि उन्होंने पूरी तरह सोच-समझकर यह सब किया। सरकार को अगर उनका इस्तीफा मंजूर नहीं तो बर्खास्त कर दे। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक व पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री बृहस्पतिवार को परशुराम धाम निकट लाल फाटक पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे व यूजीसी के नए नियमों को लेकर खुलकर बात रखी। उन्होंने कहा कि वह अपना इस्तीफा पहले ही दे चुके हैं। अगर सरकार उसे स्वीकार नहीं करती है तो उन्हें बर्खास्त कर दे, उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। देश के करोड़ों बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक नौकरी की कुर्बानी भी देनी पड़े तो वह इसके लिए तैयार हैं। वह इसे अपनी शहादत मानेंगे और यह भी स्वीकार कर लेंगे कि उनकी कभी नौकरी थी ही नहीं।

विज्ञापन




अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने जो भी कदम उठाया, वह पूरी तरह होशोहवास में और सोच-समझकर उठाया है। यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को लेकर उन्होंने अपना विरोध दोहराते हुए कहा कि दस महीने तक आंदोलन चलने के बाद अब इसे गलत और असंतुलित बताया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सुनील आंबेकर की टिप्पणी व राजनीतिक दलों की ओर से इसे असंवैधानिक बताए जाने का हवाला देते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जब नियमों को लेकर ऐसी स्थिति है तो इन्हें लाने की जरूरत ही क्यों पड़ी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार पर साधा निशाना 
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सामान्य वर्ग व एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लोगों को आपस में लड़ाकर गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा करना चाहती है। इससे देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने जल जीवन मिशन, हाइवे निर्माण, दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग व राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा।

भोजीपुरा से साजिद खान होंगे विधानसभा प्रत्याशी 
अलंकार अग्निहोत्री ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र 120 से साजिद खान, फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र 122 से एडवोकेट प्रेम सिंह चौधरी राष्ट्रीय मोर्चा के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें