फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 890 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करी के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र में मकरंदपुर रेलवे फाटक के पास पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान 890 ग्राम अफीम के साथ तस्करी के दो आरोपियों निशांत और राघव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बदायूं निवासी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके पास से दो फोन, बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वे भमोरा मार्ग पर मकरंदपुर रेलवे फाटक के पास चेकिंग कर रहे थे। शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई तो उनके पास अफीम मिली। पकड़े गए आरोपितों की पहचान बदायूं के बिनावर स्थित मलिकपुर निवासी निशांत सिंह और राघव के रूप में हुई है। सीओ आवंला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें