फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मैक तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 19 Aug 2023 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। रम्पुरिया गांव की पुलिया के पास शुक्रवार को पुलिस ने बेहरा के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 50-50 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र का गांव बेहरा स्मैक तस्करी का गढ़ बन गया है। गांव के रहने वाले कई लोग स्मैक की तस्करी करते हैं। कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। शुक्रवार को पुलिस ने गांव के रहने वाले शानू अली और लतीफ उर्फ लालू को को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बेहरा गांव के ही मुसर्रत से स्मैक खरीद कर लाए थे।
दोनों रम्पुरिया गांव की पुलिया के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर थाने के उप निरीक्षक सुभाष कुमार कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, अंकित कुमार व अमित कुमार ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

-

स्मैक तस्करी में पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी

शानू अली और लतीफ उर्फ लालू पहले भी स्मैक की तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। शानू अली के खिलाफ वर्ष 2020 में एनडीपीएस एक्ट में फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। लतीफ उर्फ लालू के खिलाफ वर्ष 2019 में अवैध असलाह रखने और 2020 में एनडीपीएस एक्ट में फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें