फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संरक्षित पशुओं से भरी ट्रॉलियां पकड़ी, हंगामा

Sat, 19 Aug 2023 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। परेवा कुइयां गांव से कुछ लोग बृहस्पतिवार देर रात ट्रॉलियों में संरक्षित पशु भरकर गोशाला ले जा रहे थे। कुआंडांडा के पास ग्रामीणों ने ट्रॉलियां रुकवाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर पशुओं को गोशाला भेज दिया। गोरक्षकों का आरोप है कि क्रूरतापूर्वक ट्रॉली में बैठाया गया था। कुछ पशुओं की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में ट्वीट भी किया गया है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में कई पशु बेहोशी की हालत में ट्रॉली में पड़े दिख रहे हैं। गो रक्षक सत्यम गौड़ ने बताया कि ट्रॉलियों में संरक्षित पशुओं को ले जाने की सूचना अधिकारियों को दी गई थी। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं पऊनगला गांव के मुख्तियार सिंह, तेजराम, हुकुम सिंह, आदेश, राजकुमार, मल्लू, बीपी सिंह, शेर सिंह आदि ने बताया कि कुछ लोग ट्रॉलियों में भरकर संरक्षित पशुओं को जा रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि इन्हें चठिया फैजू गांव की गोशाला ले जाने की बात कही। भुता पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह ट्रॉलियां छुड़वा दीं। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली थी। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें