फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 774 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। पुलिस ने मंगलवार की शाम बिलवा पुल के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से 774 ग्राम चरस, कार, दो मोबाइल फोन व 9500 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार की शाम गश्त पर थे। पुलिस ने बिलवा पुल के पास से आरोपी राजकुमार उर्फ राजू को 654 ग्राम चरस, एक मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये के साथ पकड़ लिया। दूसरे आरोपी भरतवीर को पकड़कर उसके पास से 120 ग्राम चरस, एक मोबाइल फोन, 4500 रुपये बरामद किए गए। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजकुमार उर्फ राजू नवाबगंज के गुलशन नगर का रहने वाला है।दूसरा आरोपी भरतवीर भी ग्राम ईंध जागीर का रहने वाला है।
एक आरोपी पर आठ तो दूसरे पर एक मामला दर्ज
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आठ मामले थाना नबावगंज में दर्ज हैं। भरतवीर पर एक मामला नबावगंज में दर्ज है। पुलिस ने दोनों के लिए खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज बुधवार को कोर्ट में पेश किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें