फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की ट्राॅली बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। चोरी की गई ट्रॉली को बेचने जा रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि एक सप्ताह पहले 23 तारीख की रात थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी लाखन पुत्र गणपत की घर के पास से खड़ी ट्राॅली को अज्ञात चोर ले गए थे।
विज्ञापन

मामला पंजीकृत करने के बाद पुलिस ट्राॅली व चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार की रात गश्त के दौरान शेरगढ़ रोड पर पुलिस की गाड़ी को देखकर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली को तीव्र गति से ले जाने का प्रयास करने लगे। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को रुकवा कर पूछताछ की तो वह पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दोनों लोगों को पुलिस थाने ले आई।

जगह-जगह खड़े ट्रॉलियों को बनाते हैं निशाना
पकड़े गए अभियुक्त गजेंद्र पुत्र हर प्रसाद निवासी बरौर थाना नवाबगंज हाल निवासी व आटामांडा थाना भोजीपुरा और सुधीर कुमार पुत्र नेत्रपाल निवासी शाही ने बताया कि अक्सर गांव के लोग अपनी ट्राॅलियों को घर के बाहर या सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। हम लोग रेकी करके ट्राॅलियों को चोरी करते हैं। एक सप्ताह पहले बसई से यह ट्रॉली अपना ट्रैक्टर लगाकर चोरी करके ले गए थे। इसको बेचने के लिए रामपुर जा रहे थे, लेकिन वे पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें