फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, 441 ग्राम चरस और स्कूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बारादरी पुलिस ने चरस तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 441 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने एक स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन

बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि रेलवे ग्राउंड में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ तस्करी की फिराक में खड़े हैं। पुलिस को देखकर संदिग्ध लोग मौके से भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हजियापुर निवासी अशफाक और जोगी नवादा निवासी दानिश के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 441 ग्राम चरस, तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी मिली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। वे चरस की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों को बेचते थे। इससे मिलने वाले धन से वे अपने निजी खर्च और शौक पूरे करते थे। मुनाफे के लालच में वे लगातार इस धंधे में लिप्त हो गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें