बरेली। दिल्ली-रक्सौल के बीच चलने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस में एक यात्री की मौत हो गई। इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि बुधवार रात दिल्ली से सत्याग्रह एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। बुधवार को एक घंटे की देरी से ट्रेन रात 11:20 बजे जंक्शन पहुंची। तब यात्री को उतारकर अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की आयु 50 वर्ष से अधिक है। उसके पास केवल एक थैला मिला। थैले और जेब की तलाशी ली, लेकिन कोई पहचान दस्तावेज नहीं मिला। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।