TV was flooded in Pak, angry fans cheated on social sites ...
- फोटो : TV was flooded in Pak, angry fans cheated on social sites ...
पाक को लीग मैच में भारत ने हराया तो पाकिस्तान में लोगों ने टीवी फोड़ दिया। भारत में लोगों का गुस्सा फाइनल में हार के बाद सोशल साइट्स पर दिखा। जैसे ही मैच हारने की स्थिति में आया एक के बाद एक पोस्ट फेसबुक पर टैग होने लगे। ट्वीटर पर रात साढ़े दस बजे तक क्रि केट को लोग भूल गए, टॉप ट्रेंड पर हॉकी वर्ल्ड कप लीग नंबर वन पर बनी हुई थी। इसके बाद लोग जडेजा को गाली देने में जुटे हुए थे। फेसबुक पर भी लोग आंसू बहाते नजर आए। फादर्स डे और सन डे का मजाक भी खूब चर्चा में बना रहा।
पाकिस्तान टीम का स्कोर पहले से ही क्रिकेट प्रेमियाें को निराश कर रहा था। लोग बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए लोग फिक्सिंग- फिक्सिंग चिल्लाने लगे। एक बार फिर फिक्सिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो गया। फिर तो भारत ऐसे आउट हुआ जैसे खेल जीतने के लिए नहीं बल्कि हारने के लिए खेल रहे हैं। इसके साथ ही लोग टीवी छोड़कर सोशल साइट्स पर जुट गए। फेसबुक पर अपनी पीड़ा डाली। कुछ ने रविंद्र जडेजा को खूब भला बुरा कहा। हार्दिक पांड्या के लिए लोगाें के पोस्ट में फू ल झड़े। अनुष्का और विराट के चर्चे भी इसी बहाने अपनी रफ्तार पकड़ने लगे। ट्वीटर पर #HockeyworldLeague2017, #pakistanZindabad, #Hardik Pandya, #IndiavsPakistan, #Ravindra jadeja, #indivspakfinal पर खूब पोस्ट शेयर हुए। अनुष्का कहीं भी ट्रेंड कर रहा था।
ट्वीटर और फेसबुक से...
जडेजा सिर्फ अपने लिए खेल रहा था टीम के लिए नहीं@_MuskanVerma
रविंद्र जडेजा का स्वार्थ चौंकाने वाला है
आज के मैच से पुराना स्लोगन याद आया ‘सब बिक गए हैं’
कोहली ने प्रूव कर दिया कि वह पुराने साले रिकार्ड तोड़ देंगे