फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कपड़ा बाजार बंद, जीएसटी के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे कारोबारी

Mon, 19 Jun 2017 01:28 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
आज कपड़ा बाजार बंद, जीएसटी के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे कारोबारी - फोटो : आज कपड़ा बाजार बंद, जीएसटी के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे कारोबारी
विज्ञापन
पहली जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी प्रणाली को लेकर संबंधित विभाग स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इससे कपड़ा कारोबार समेत कई बाजारों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कारोबारियों ने इसे अव्यवहारिक बताते हुए सोमवार को एक दिवसीय कपड़ा बाजार बंद करने का फैसला किया है। इसमें रिटेल और थोक दोनों व्यापारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बरेली होलसेल कपड़ा कमेटी पदाधिकारियों ने रविवार शाम आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि वस्त्र आम और खास दोनों वर्ग की जरूरत है, इस कारोबार पर कभी टैक्स नहीं लगा। नयी कर प्रणाली जीएसटी में जटिल प्रक्रिया है। इससे दुकानदार हिसाब किताब नहीं रख पाएगा, चेकिंग में उसे टैक्स चोर ठहरा दिया जाएगा। अध्यक्ष अनुपम कपूर ने बताया कि यह कारोबार बिल्कुल अलग है। थान रिटेल में बिकने पर बाद में कुछ बचता है, इसका हिसाब क्या होगा। साथ ही नयी व्यवस्था में कंप्यूटर आदि की व्यवस्था करनी होगी, इससे आर्थिक बोझा पड़ेगा। ऐसी स्थिति में व्यापारी खत्म ही हो जाएगा। कपूर ने कहा कि अव्यवहारिक कानून के खिलाफ बरेली समेत तमाम शहरों में आंदोलन शुरू हो गया है, 19 जून सोमवार को बरेली कपड़ा बाजार में एक दिवसीय हड़ताल रहेगी।
व्यापारी नेता विधान टंडन और विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे सभी कारोबारी एकत्र होकर बड़ा बाजार से जुलूस बनाकर सेंट्रल एक्साइज कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देगा। दोनों नेताओं ने बताया कि एक दिवसीय हड़ताल के बाद पहली जुलाई से जीएसटी लगते ही अनिश्चितकालीन बंद होगा। आंदोलन प्रभावी बनाने के लिए जगत सिनेमा परिसर में कैंप कार्यालय बनाया है। इस मौके पर अमरजीत सिंह, राम दयाल मोहता, राकेश अग्रवाल, विजय खुराना और पंकज आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें