फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे के किनारे खड़े ट्रक कोहरे में राहगीरों के लिए खतरा, हादसे में चार चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के किनारे ढाबों पर अवैध तरीके से रात में खड़े ट्रक कोहरे के बीच लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रजऊ से लेकर फतेहगंज पूर्वी तक हाईवे के किनारे बने ढाबों पर रात में ट्रक चालक सड़क के किनारे ट्रक खड़ा कर देते हैं। सड़क के किनारे खड़े ट्रक कोहरे में दिखाई नहीं देते हैं। इसमें अन्य राहगीरों की जान का खतरा बना रहता है। फरीदपुर में कंजा वाली जारत के समीप बने ढाबे के किनारे रविवार रात कई ट्रक खड़े थे। बरेली से शाहजहांपुर जाने वाली एक कार सवार लोगों को अधिक कोहरा होने के कारण यह ट्रक सड़क के किनारे दिखाई नहीं दिए। इस कारण वह ट्रैकों के समीप पहुंच गए। कार चालक ने अचानक ब्रेक लिए। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इसमें सवार करीब चार लोग चोटिल हो गए। उन्हें लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें