फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक ने ग्रामीण को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
हरप्रसाद। फाइल फोटो
विज्ञापन
नवाबगंज। खाना खाकर सड़क पर टहल रहे एक ग्रामीण को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम को भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ईधजागीर गांव के मोहल्ला बांके विहारी नगर में 66 वर्षीय हरप्रसाद उर्फ मंगली प्रसाद रविवार की देर रात खाना खाकर नवाबगंज-बरखन मार्ग पर टहल रहे थे। इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। मौका मिलते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे राकेश ने दर्ज कराई है। संवाद

चौराहे पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा
सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने चौराहे पर लगे अवैध खोखों हो हटवाने के लिए नगरपालिका प्रशासन से मांग की। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि चौराहे पर खोखे लगे हैं, जिससे आने-जाने वाला वाहन दिखाई नहीं देता है और लोग हदासे का शिकार हो जाते हैं। चौराहा पर अंधेरा छाया रहता है जिससे आए दिन घटना होती रहती है।
विज्ञापन


मजदूरी करने गए तीन युवक हादसे में हो गए घायल

भंडसर। मजदूरी करने गए तीन युवक सड़क हादसे में घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। थाना हाफिजगंज के गांव उधरनपुर निवासी बाबूराम का 20 वर्षीय पुत्र रामदास, प्रेम शंकर का पुत्र विष्णु गांव के ही साजिद के साले आदिल के साथ थाना शीशगढ़ में पड़ रहे रोड पर रविवार को मजदूरी करने गए थे। रात में बाइक से घर आते वक्त खाट लेकर जा रहा युवक उन तीनों से भिड़ गया, जिसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार की भी पैर की हड्डी टूट गई। सूचना पर शीशगढ़ की पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद

एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

शीशगढ़। छह मार्च को बरात से काम करके साथियों संग बाइक से घर आ रहे कारीगर को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर घायल हो गया था। घायल कारीगर के पिता ने पुलिस को एंबुलेंस चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। ग्राम धर्मपुरा की गौंटिया निवासी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र अरुण अपने साथियों के साथ बाइक से शादी में काम करके घर आ रहा था। शीशगढ़ - धनेटा रोड पर ग्राम जाफरपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें