शेरगढ़। दो दिन पूर्व शेरगढ़-शाही-बहेड़ी मार्ग पर अस्पताल तिराहे के नजदीक हुए ट्रक और बाइक भिड़ंत में दो वर्षीय अर्पित की मौत के मामले में ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें अर्पित का पिता महेंद्र पाल गंभीर घायल हो गया था। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। अर्पित के ताऊ किरेंद्रपाल ने शनिवार रात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने ट्रक चालक को जेल भेजा है।
15 नवंबर को दिन में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी थी। बाइक पर सवार महेंद्रपाल गंभीर घायल हो गए। पत्नी माया देवी मामूली रूप से घायल हुई थीं, जबकि दो वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। संवाद