फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, बरेली के चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर कलायत के पास शुक्रवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर में बरेली निवासी 35 वर्षीय चालक निरंजन पाल की मौत हो गई। आरोप है कि आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा ट्रक उससे टकरा गया। हादसे के बाद आगे वाले ट्रक का चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कलायत थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। देर शाम तक परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी। कलायत के डीएसपी रोहताश ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि दोनों ट्रक करीब सवा छह बजे पंजाब से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
पीछे से टकराए ट्रक के चालक की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें