फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शोहदे से परेशान छात्रा ने छोड़ दी प्री-बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर (बरेली)। शोहदे के परेशान करने की वजह से हाईस्कूल की छात्रा ने प्री-बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर क्षेत्र के एक गांव की निवासी हाईस्कूल की छात्रा रोते हुए थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक शोहदा उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। इससे उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जब भी वह घर से बाहर निकलती है आरोपी उसे रोक लेता है। बात करने का दबाव बनाता है। गांव में यह कहकर बदनाम करता है कि छात्रा खुद ही उससे बात करती है।
छात्रा ने बताया कि कई बार शिकायत उसके परिजनों से की लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को वह हाईस्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षा देने काॅलेज जा रही थी। रास्ते में शोहदे ने उसे रोक लिया और बात करने के लिए मजबूर करने लगा। तंग आकर छात्रा घर लौट गई जिससे उसकी परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन

बाद में छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शोहदे की शिकायत की। कार्यवाहक थाना प्रभारी वेद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी लिख ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें