फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पत्नी के दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध है, जिससे वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करा सकती है। यह आरोप लगाते हुए परेशान युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। वहीं, उसकी पत्नी ने अपने पति पर मारपीट करने और दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाना नवाबगंज में मंगलवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने दूसरे गांव की युवती के साथ पिछले साल दिसंबर माह में प्रेम-विवाह किया। विवाह के कुछ समय तक तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में दोनों में कलह होने लगा। इसको लेकर युवक अपनी पत्नी को लेकर उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर में एक मिल में मजदूरी करने चला गया, लेकिन वहां भी उसकी पत्नी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ किसी दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध है और वह अपनी प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कराने के फिराक में है। वहीं, दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलते ही पत्नी ने भी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें