नवाबगंज (बरेली)। लालाराम के चार बेटे ताराचंद, दिल्लीधर, उमेश और छत्रपाल हैं। छत्रपाल की पहली शादी माया देवी के साथ वर्ष 2008 में हुई थी। उससे दो बच्चे हैं। छत्रपाल अपनी पत्नी मायादेवी के साथ गुरुग्राम में रहकर शटरिंग का काम करता था। शराब पीकर वह माया देवी को पीटता रहता था और घर में क्लेश होता था। इससे तंग आकर माया देवी ने गुरुग्राम में ही खुदकुशी कर ली थी। ग्रामीणों का तो यह भी कहना है कि छत्रपाल ने ही पत्नी की हत्या कर शव को लटका दिया था। उस वक्त वह कार्रवाई से बच गया था। बच्चाें की परवरिश के बहाने उसने अनीता से दूसरी शादी कर ली थी। संवाद
नशेड़ी युवक अपने ही घर में पत्नी को पीट रहा था। बीचबचाव के दौरान उसने अपने पिता के गले पर हंसिये से वार कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। - हर्ष मोदी, सीओ नवाबगंज