जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद देश के कई हिस्सों में दंगा-फसाद या किसी और तरह के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश के बरेली में भी सुरक्षा के मद्देनजर त्रिशूल एयरबेस पर अलर्ट जारी किया गया है।
यह बात तब पता चली जब एयरफोर्स के एक पूर्व बड़े ऑफिसर के निधन पर कुछ अधिकारी शोक संवेदना व्यक्त करने और गार्ड ऑफ ऑनर देने उनके घर पहुंचे। अधिकारियों से जब श्मशान भूमि तक चलने को कहा गया तो उन्होंने मना करते हुए अलर्ट के संकेत दिए। उन्होंने कहा की वे ज्यादा देर बाहर नहीं रह सकते, इस वक्त एयरबेस पर रहना जरूरी है।