'सनातन धर्म में है आस्था'
शुक्रवार को नूरजहां और धर्मपाल बरेली पहुंचे। यहां पंडित केके शंखधार से मुलाकात की। शंखधार ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दी। नूरजहां ने बताया कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। इसलिए स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर अपना नाम पूनम देवी रख लिया।
नूरजहां ने बताया कि वह भगवान राम को मानती हैं। उनकी पूजा भी करती हैं। मंदिर भी जाती हैं। नूरजहां ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्मपाल के साथ शादी की है। किसी का जोर दबाव नहीं है। धर्मपाल ने भी नूरजहां से शादी कर खुशी जताई और जिंदगी भर साथ देने का वादा किया।