फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल की सुरक्षा को रिंग रोड बनाने में तेजी आई

Thu, 28 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा और चारो ओर पेट्रोलिंग के लिए किसानों से सर्किल रेट से दो गुने पर सीधे जमीन खरीदी जाएगी। तहसीलदार (सदर) और एसएलओ कार्यालय के स्टाफ ने संयुक्त रूप से जमीन खरीदने का खाका तैयार कर लिया है। 43,58,46,100 रुपये से यह जमीन खरीदी जाएगी। इसमें जमीन की कीमत 41,55,660 रुपये होगी, जबकि उस पर बने भवनों का मूल्य 2,02,90,500 रुपये आंका गया है।
विज्ञापन

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद से रक्षा मंत्रालय ने बरेली के त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा की दृष्टि से रिंग रोड बनवाकर पेट्रोलिंग कराने का सुझाव दिया था। इसके लिए बाउंड्रीवाल के आसपास की जमीन अधिग्रहीत करने का फैसला लिया गया था लेकिन अधिग्रहण के लिए कानून न होने के कारण प्रदेश सरकार ने सीधे किसानों से जमीन खरीदने का फैसला लिया है इसीलिए सिविल एंक्लेव की तर्ज पर रिंग रोड के लिए सर्किल रेट की दो गुना राशि में इस जमीन को खरीदने के उद्देश्य से खाका तैयार किया गया है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से कई बार राज्य सरकार और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया था। उसी के बाद जमीन खरीदने के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया गया है। 
विज्ञापन


इन गांवों की खरीदी जाएगी जमीन
 
गांव              जमीन (मीटर में)
नगरिया कला      796.87
कंजादास पुर       5317.87
भूड़                5470
करमपुर चौधरी      861
चावड़              7112
पीरवहोड़ा           4907
मुड़िया अहमदनगर   6965
हाजीपुर बृजलाल     3836
-----------------------------
कुल                 42,939.75  
--------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें